फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   2019 Video of Student Slapping Girl Goes Viral, Accused Anmol Arrested Just Before Job Joining

Bijnor: छात्रा को 2019 में मारे थे थप्पड़, अब वायरल वीडियो बना मुसीबत... आरोपी अनमोल गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 05:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 23 Jun 2025 05:28 PM IST
सार

2019 में बिजनौर जनपद निवासी दसवीं के छात्र अनमोल द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और उसे गिरफ्तार कर लिया। अनमोल को 5 जुलाई को नई नौकरी जॉइन करनी थी।

विज्ञापन
2019 Video of Student Slapping Girl Goes Viral, Accused Anmol Arrested Just Before Job Joining
थप्पड़ मारता आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा थानाक्षेत्र में साल 2019 में नासमझी में की गई एक गलती अब छात्र अनमोल पर भारी पड़ गई। स्कूल में छात्रा को थप्पड़ मारने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने छह साल बाद मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर वायरल हुआ, जिसमें स्कूल परिसर के एक कमरे में एक छात्र, छात्रा को बार-बार थप्पड़ मारते हुए दिखाई देता है। मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव रावटी का है। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा के पिता ने आरोपी अनमोल पुत्र अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अनमोल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Namo Bharat: दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ी ट्रेन, जानें कितने मिनट में पूरी की 82 किमी यात्रा 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह घटना साल 2019 की है। उस समय अनमोल दसवीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में अनमोल ने छात्रा के साथ यह मारपीट की थी। मामले को तत्कालीन समय में परिजनों और गांव के सम्भ्रांत लोगों ने शांत करा दिया था।

बाद में दोनों ने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। छात्रा अब मेरठ के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है और अनमोल बीबीए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। हाल ही में उसने एसएससी एमटीएस की परीक्षा पास की थी और उसे दिल्ली में क्लर्क पद पर नियुक्ति मिली थी। उसकी जॉइनिंग 5 जुलाई को थी, लेकिन उससे पहले ही वायरल वीडियो ने उसकी राह रोक दी।

सीओ देशदीपक ने बताया कि आरोपी अनमोल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed