फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ओमवती व आरके सिंह का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

ओमवती व आरके सिंह का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

Tue, 12 Mar 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ओमवती व आरके सिंह का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
ओमवती का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व मंत्री ओमवती व उनके पति सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरके सिंह का कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही देश का विकास हुआ है। आज दूसरे दलों के नेता कांग्रेस में आ रहे हैं। हर राज्य में कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। कहा कि देश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और फिर से देश का विकास होगा। जिला उपाध्यक्ष विनोद तोमर व शहर अध्यक्ष मीनू गोयल ने कहा कि ओमवती व आरके सिंह के कांग्रेस में आने से जिले में कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव नजाकत अलवी ने किया। इस दौरान मुफ्ती मोनिस, हुमायूं बेग, अरशद प्रिंस, जयावती चौहान, डॉ. देशबंधु त्यागी, गुलशन कुमार, चितवन शर्मा, इफ्तेखार महमूद अंसारी, अब्दुल समद आजाद, सिराज नईम, डॉ. कैलाश विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed