फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नगीना लोकसभा प्रभारी ने ली भाजपाइयों की बैठक

नगीना लोकसभा प्रभारी ने ली भाजपाइयों की बैठक

Sun, 24 Feb 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
नगीना लोकसभा प्रभारी ने ली भाजपाइयों की बैठक
भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं
विज्ञापन

नजीबाबाद/बिजनौर। राज्यमंत्री एवं नगीना लोकसभा प्रभारी ने भाजपाइयों से कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए भाजपा के मिशन 2019 को साधने, नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी की सलाह दी।
उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री एवं नगीना लोकसभा प्रभारी सुनील भराला ने पीडब्ल्यू डाक बंगले में वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, सतीश राजपूत, पंकज शर्मा, संदीप तायल, विक्रांत चौधरी की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सुनील भराला ने कार्यकर्ताओं से 24 फरवरी को आयोजित मन की बात कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के जरिये प्रधानमंत्री के संबोधन को अधिक से अधिक जनता से जोड़ने, 26 फरवरी को दीप जलाओ कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा की योजना के लाभार्थियों के घर पर एक दीप जलाने, 28 मार्च को मेरा परिवार, भाजपा परिवार के माध्यम से भाजपा का झंडा व स्टीकर समर्थकों के घर लगाने तथा 2 मार्च को बाइक रैली के माध्यम से पूरे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की योजनाओं और नीतियों का प्रसार-प्रचार करने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने भाजपाइयों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता के बीच जाकर भाजपा द्वारा किए विकास कार्यों के नाम पर चर्चा रने की सलाह दी। बैठक में शुभम ग्रोवर, तनु गोयल, उमेश चौहान, नमन गुप्ता, रूस्तम यादव, विवेक गुप्ता, माहित शर्मा, विरेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र ठाकुर, रवि अग्रवाल, रणधावा सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल्द बनेगा तटबंध और पुल
नजीबाबाद। नगीना लोकसभा प्रभारी सुनील भराला ने मीडिया से बातचीत के दौरान क्षेत्रीय समस्याओं पर जवाब देते हुए कहा कि मालन नदी से प्रभावित बस्ती कछियान, शाहपुरा, पाईबाग को सुरक्षित करने के लिए तटबंध बनाने और पूंडरी कला-बरमपुर संपर्क के बीच मालन नदी पर पुल या रपटा बनाने की वास्तव में आवश्यकता है। जल्द ही शासन को रिपोर्ट भेजकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्टैब्स ग्राउंड को खेल मैदान और नजीबुद्दौला किला को पीएसी ट्रेनिंग सेंटर के सुझाव का स्वागत कर इस पर काम करने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed