फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नारायणपुर रतन का खस्ताहाल मार्ग, ग्रामीण परेशान

नारायणपुर रतन का खस्ताहाल मार्ग, ग्रामीण परेशान

Fri, 22 Feb 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
नारायणपुर रतन का खस्ताहाल मार्ग, ग्रामीण परेशान
खस्ताहाल मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मंडावली। नारायणपुर रतन के खस्ताहाल मार्ग को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने खस्ताहाल कीचड़युक्त मार्ग के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। मंडावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत नारायणपुर रतन के मौजा मिलक में काफी समय से मार्ग खस्ताहाल है। नफीस के घर से अकबर के घर तक मार्ग गहरा और जल निकासी अवरुद्ध होने से मार्ग खस्ताहाल है। ग्रामीणों ने खस्ताहाल मार्ग की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान से समाधान दिवस में शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कीचड़युक्त मार्ग में अक्सर स्कूली विद्यार्थी, महिलाएं गिरकर घायल हो जातीं है। ग्रामीणों तसलीम, इरफान, अरशद, नईम, असगर, खुर्शीद, बुंदिया और हनीफा, नसरत, जाकिर, इस्लाम, अकबर आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत विभाग की उदासीनता से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार ग्राम प्रधान से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग लेकिन समस्या जस की तस है। उधर, ग्राम प्रधान बानो का कहना है कि हाल ही में वर्षा होने के चलते मार्ग पर जलभराव से कीचड़ है। जल्द ही मार्ग पर मिट्टी डालकर उसे उठाया जाएगा। मार्ग की मरम्मत डिमांड विभाग को भेज दी है। पैसा आते ही मार्ग दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed