{"_id":"5c436c2fbdec2213dd6da798","slug":"201547922479-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने हाईकोर्ट बैंच बनवाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने हाईकोर्ट बैंच बनवाने की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन ने वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 1981 से वकील बैठक और धरने-प्रदर्शन करते आ रहे हैं। जितनी भी सरकारें आई, उन्होंने बेंच स्थापना की मांग को न केवल सही बताया बल्कि सुलभ व त्वरित न्याय के लिए हाईकोर्ट बेंच को जरूरी बताया। मगर, किसी ने भी इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने के बाद हाईकोर्ट बेंच स्थापना की उम्मीद जगी, लेकिन इस संबंध में साढ़े चार साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि अब लोकसभा चुनाव होने है। अगर हाईकोर्ट बेंच की स्थापना नहीं की जाती है तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्ता भाजपा के विरोध में प्रचार व वोट करेंगे। प्रधानमंत्री से जनहित के लिए हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए घोषणा करने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय सिंह, महासचिव नवदीप सिंह, यशपाल सिंह, राकेश कुमार, तलहा मकरानी आदि मौजूद रहे।