फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों ने भाजपा को सिखाया सबक : नसीब पठान

किसानों ने भाजपा को सिखाया सबक : नसीब पठान

Wed, 12 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने भाजपा को सिखाया सबक : नसीब पठान
किसानों ने भाजपा को सिखाया सबक : नसीब पठान
विज्ञापन

बिजनौर। पांच राज्यों में हुए विधानसभा के नजीतों में भाजपा को मिली हार को विपक्ष ने किसानों और नौजवानों का गुस्सा बताया, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ही देश में सरकार बनाएगी।
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी नसीब पठान का कहना है कि किसानों की नाराजगी, नौजवानों की बेरोजगारी ने भाजपा को सबक सिखा दिया है। जिन महापुरुषों ने देश आजाद कराया उन्हें भाजपा नेता अपशब्द कह रहे थे। जनता सब देख रही थी। जनता ने भाजपा को बता दिया है कि अब झूठे वादों की सरकार नहीं चलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के अनुसार लोकतंत्र में हार-जीत चलती रहती है। विधानसभा चुनाव का लोकसभा चुनाव से लेना देना नहीं है। 2019 में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी और फिर से पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी। जिन पांच राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं बनी वहां लोकसभा की सभी सीटें भाजपा जितेगी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि भाजपा सरकार में किसानों, नौजवानों और व्यापारियों का बुरा हाल था। हक मांगने वाले किसानों पर गोली बरसाई जा रही थी। जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा का जो हाल किया है वही लोकसभा चुनाव में भी होगा। बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है कि झूठे वादे कर जनता को धोखा देने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखा दिया है। अगर युवाओं को रोजगार और किसानों को फसलों का सही मूल्य ही नहीं मिलेगा तो उनके अच्छे दिन कैसे आएंगे। अब लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का ऐसा ही हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed