{"_id":"5b9c0390867a5501350ae606","slug":"201536951184-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकि खराबी आने से टैंकर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकि खराबी आने से टैंकर पलटा
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर पेट्रोलियम पदार्थ से भरा टैंकर पलटा
नजीबाबाद। तेल से भरा टैंकर कोतवाली मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हाइवे पर एक स्कूल के निकट देर शाम ऑयल टैंकर पलटने और पेट्रोलियम पदार्थ के रिसाव से हड़कंप मच गया।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो से 12 हजार किलो लीटर पैट्रोलियम पदार्थ लेकर मुरादाबाद दिशा जा रहा टैंकर कोतवाली मार्ग पर पलट गया। बताया जाता है कि टैंकर की कमानी टूटने से अचानक टैंकर पीएनएस स्कूल दिशा की ओर गड्ढे में पलट गया। टैंकर पलटने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, अग्निशमन प्रभारी केएस जादौन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
चीफ फायर ऑफिसर एसके राय, तहसीलदार आरएस शर्मा और थाना प्रभारी डीएस धामा के नेतृत्व में तीन क्रेन और नगीना तथा नजीबाबाद के अग्निशमन दल कर्मचारियों ने गड्ढे में पलटे टैंकर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अथक प्रयास किए। टैंकर से पेट्रोलियम पदार्थ के रिसाव होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से हाइवे का यातायात काफी देर वन-वे किया गया। लगभग डेढ़ घंटा बाद टैंकर को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।