फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्मार्ट मीटर लगने का काम वरीयता से

स्मार्ट मीटर लगने का काम वरीयता से

Wed, 22 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर लगने का काम वरीयता से
स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी शुरू
विज्ञापन

बिजनौर । जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम वरीयता क्रम में चरणबद्ध तरीके से होगा। इसके लिए निगम की तैयारी शुरू है। स्मार्ट मीटर लगने से निगम को अग्रिम राजस्व मिलेगा। उपभोक्ता अपनी बिजली खपत के अनुसार पैसा खर्च कर बचत कर सकेगा।
अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह के अनुसार शासन की स्मार्ट मीटर लगाने की महत्वाकांक्षी योजना पर अमल शुरू हो गया है। औद्योगिक व कमिश्नरी लेवल के शहरों के बाद जिलों मे काम शुरू होगा। इसका जिम्मा निजी कंपनी को दिया गया है। कंपनी के प्रतिनिधि ने उनसे मिलकर प्रारंभिक संसाधन उपलब्ध कराने की बात हो गई है। निगम अपने स्तर से तैयार है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद निगम को बिल रिकवरी में आसानी होगी। उपभोक्ताओं को भी बिल जमा करने के लिए काउंटर पर प्रतीक्षा करने से निजात मिलेगी। निगम को एडवांस पैसा मिलेगा। इससे बकाया वसूलयाबी का समय बर्बाद नही होगा। अधीक्षण अभियंता के मुताबिक स्मार्ट मीटर लगने से कनेक्शन नहीं कटेंगे। इससे उपभोक्ताओं को नियमित विद्युत सप्लाई मिलेगी। प्रधानमंत्री की बिजली सौभाग्य योजना में जिले के 500 गांव में मेगा कैंप लगाकर 30000 नये बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मोबाइल सिमकार्ड की तरह होंगे स्मार्ट मीटर सिमकार्ड
अधीक्षण अभियंता के अनुसार स्मार्ट मीटर के लिए मोबाइल सिमकार्ड की तरह सिम मिलेगा। सिमकार्ड मिनिमम यूनिट के आधार पर होगा। उपभोक्ता अपनी बिजली खपत के अनुसार धनराशि का सिमकार्ड खरीद सकेगा। सिमकार्ड रिचार्ज नहीं कराने पर मीटर आटोमेटिक बंद हो जाएगा। मीटर बंद होने से पहले उपभोक्ता को मीटर से आटोमेटिक चेतावनी मिलेगी ।उपभोक्ता को भी बिल गलत आने की चिंता नहीं होगी। सिमकार्ड निगम उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed