{"_id":"5b54d51c4f1c1bee748b5628","slug":"201532286236-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटों बाद भी सड़कों पर जमा बरसात का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटों बाद भी सड़कों पर जमा बरसात का पानी
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। रविवार को हुई झमाझम बरसात के 24 घंटे बाद भी सोमवार को शहर की ज्यादातर सड़कों पर पानी भरा रहा। जाहिर है कि बरसात से पहले जलनिकास की व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने से सड़कों पर बरसाती पानी जमा रहा। इसकी गवाही सिल्ट और कचरे से अटे पड़े नाले दे रहे थे। सोमवार को आजाद रोड, छेबड़ा रोड, कोतवाली रोड, स्टेशन रोड पर बरसाती पानी भरा हुआ था। इससे होकर गुजरने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
इस दौरान कई मार्गों पर बरसात के साथ बहे दुर्गंध मारते कूड़ा-करकट की वजह से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जबकि कई दुकानों के आगे जमा पानी भी परेशानी का सबब बना। आजाद रोड और छेबड़ा रोड समेत स्टेशन रोड व कोतवाली रोड पर आवाजाही के दौरान लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शहर की व्यस्ततम रोड होने की वजह से इन पर हर वक्त लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसलिए यहां जलभराव से निजात दिलाने को पालिका को बरसात से पहले ही मुकम्मल इंतजाम करने थे। बरसाती पानी के जगह-जगह जमा होने से मच्छरों के प्रकोप और बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। जबकि सोमवार को हुई बारिश ने पालिका के जलनिकासी के इंतजामों की पोल खोल दी है। आगे भी यही हाल रहा तो लोगों को परेशानी उठाने के लिए तैयार रहना होगा।