फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कागजों में कर दिया पटल परिवर्तन

कागजों में कर दिया पटल परिवर्तन

Thu, 19 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कागजों में कर दिया पटल परिवर्तन
अमरोहा। महीना भर पहले मुख्य सचिव के आदेश पर नगर पालिका परिषद में सालों से एक ही कुर्सी पर जमे बैठे बाबुओं को इधर से उधर करने के निर्देश दिए गए थे। पालिका में बैठे जिम्मेदारों ने मुख्य सचिव के आदेश को धता बताते हुए कागजों में ही पटल परिवर्तन कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका में कई बाबू ऐसे हैं जो कि सालों से एक ही विभाग में काम कर रहे हैं। बाबुओं को पटल परिवर्तन कर विभाग बदलने के आदेश दिए मुख्य सचिव को महीनाभर हो गया है। इसके बावजूद उच्चाधिकारियों की शह पर बाबू उन्हीं विभागों में मलाई काट रहे हैं। इस प्रकार मुख्य सचिव के आदेश को धता बताते हुए कागजों में ही पटल परिवर्तन को निबटा दिया गया। निर्माण विभाग में लंबे अर्से से जमे बैठे बाबू को जलकल विभाग में भेजने के आदेश दिए गए थे। वहीं जलकल विभाग के बाबू को निर्माण में और जन्म एंव मृत्यू पंजीकरण विभाग के बाबू को भी निर्माण विभाग में भेजने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए थे। इस प्रकार नगर पालिका के सभी नौ बाबुओं का पटल परिवर्तन करने के आदेश के बावजूद इसे अमल में नहीं लाना पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करता है। जहां सालों से मलाई खाते रहने की बाद भी बाबू अपने चहेते विभाग को छोड़ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


व्यावहारिक समस्या के चलते नहीं हो पाया पटल परिवर्तन
अमरोहा। चेयरमैन शशि जैन ने बताया कि बाबुओं का पटल परिवर्तन व्यावहारिक समस्या के चलते नहीं हो पाया है। मसलन एक विभाग में लंबे समय से काम करे रहे बाबू को दूसरे विभाग की फाइलों और काम करने के तरीकों की जानकारी नहीं होती है। अभी इसको लेकर बाबू प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके बाद जल्द ही बाबू सौंपे गए विभागों की जिम्मेदारी संभाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed