{"_id":"5b4f80b24f1c1b3b748b593b","slug":"201531936946-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का लिंटर गिरा, दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का लिंटर गिरा, दबकर मजदूर की मौत
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। जलीलपुर रोड पर निर्माणाधीन दुकान का लिंटर गिर गया। इसके मलबे के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई जबकि दुकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों ने शव को घटना स्थल के सामने रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और विधायक ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
चांदपुर-जलीलपुर मार्ग पर मोहल्ला सरायरफी निवासी आसिम सैफी अपनी दुकान का निर्माण करा रहा था। बुधवार की दोपहर दुकान का लिंटर डाला जा रहा था। अचानक लिंटर गिर गया। इससे दुकान मालिक आसिम और गांव माहू निवासी मजदूर कैलास सैनी मलबे में दब गए। जेसीबी मशीन को बुलाया गया और मलबा हटाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। चिंताजनक हालत में आसिफ को चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जबकि कैलाश को मृत घोषित कर दिया। कैलाश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसके परिजनों और गांववासियों ने शव को घटनास्थल के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची विधायक कमलेश सैनी और कोतवाल दुर्गेश मिश्रा ने परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम खुला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि लिंटर का ठेका कैलाश का ही था। लिंटर के ढूले में लगी बल्ली हिल गई। इससे लिंटर हिलकर गिर गया। बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य हो रहा था। इसकी रिपोर्ट लिखी जा रही है। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं।