फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले में छह लाख खाताधारकों को बदलने होंगे अपने एटीएम

जिले में छह लाख खाताधारकों को बदलने होंगे अपने एटीएम

Fri, 13 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
जिले में छह लाख खाताधारकों को बदलने होंगे अपने एटीएम
अमरोहा। अगर आप एटीएम इस्तेमाल करते हैं तो यह जरूर देख लें कि आपका एटीएम चिप वाला है या मैग्नेटिक। दरअसल मैग्नेटिक एटीएम की जगह सभी को चिप वाले एटीएम दिए जाएंगे। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है। फिलहाल बैंकों ने बदलने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अमरोहा में करीब बारह लाख खाताधारक हैं। जिनमें दस लाख तीस हजार खाताधारकों ने एटीएम ले रखे हैं। सूत्रों की मानें से सभी बैंक शाखाओं से जुड़े हुए करीब छह लाख खाताधारकों के पास मैग्नेटिक एटीएम चल रहे हैं। जनधन योजना के बाद तो खाताधारकों को चिप वाले एटीएम मिलने शुरू हो गए थे। लेकिन, इससे पहले मैग्नेटिक एटीएम ही दिए जाते रहे हैं। अब भारतीय रिजर्व बैंक ने आदेश जारी किए हैं। जिनमें मैग्नेटिक एटीएम बदले जाने की बात कही गई है। मैग्नेटिक एटीएम की जगह चिप वाले एटीएम ही सभी को दिए जाने हैं। निर्देशों में बैंकों को दिसम्बर माह तक का समय दिया गया है। दिसंबर के बाद मैग्नेटिक एटीएम बेकार हो जाएंगे। जिसके चलते बैंकों ने भी काम शुरू कर दिया है। एटीएम लेने वाले नए लोगों को चिप वाले ही एटीएम दिए जा रहे हैं। जिनके पास पुराने एटीएम हैं, उन खाता धारकों को एटीएम बदलने की अपील की जा रही है। माना जा रहा है कि एटीएम बदलने का समय दिसंबर से भी आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


होगा प्रचार प्रसार
अमरोहा। बैंक सूत्रों का मानना है कि काफी एटीएम कार्ड धारकों ने बैंक आना ही छोड़ दिया है। ऐसे में उन खाताधारकों तक जल्दी सूचना पहुंचनी भी संभव नहीं है। केवल एटीएम से ही लेनदेन कर चले जाते हैं, बैंकों में आना गंवारा नहीं समझते। ऐसे लोगों को एटीएम बदलने के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैग्नेटिक एटीएम को बदलने के लिए सुर्कलर जारी किया गया है। लेनदेन संबंधी सुरक्षा कारणों के चलते इन एटीएम को बदला जाना है। एटीएम इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों को चिप वाले एटीएम ही दिए जाएंगे।-सागर सिंह, एलडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed