{"_id":"5b37d2f94f1c1b264d8b93c6","slug":"201530385145-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय बनाने में लापरवाही, प्रधान-सेक्रेटरी को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय बनाने में लापरवाही, प्रधान-सेक्रेटरी को फटकार
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
एक तरफ जहां प्रशासन जिले को ओडीएफ घोषित करने की कवायत कर रहा है। वहीं गांव-गांव प्रधान और सेक्रेटरियों की लापरवाई खुलकर सामने आ रही हैै। ऐसा ही एक मामला सीडीओ के निरीक्षण में सामने आया है। यहां 200 शौचालयों में से मात्र 24 शौचालय ही बन सके हैं। पैसा भेजने के बाद भी शौचालयों का कार्य पूरा नहीं होने से नाराज सीडीओ ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी को जमकर पटकार लगाई। एक सप्ताह में कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की नसीहत दी है।
शनिवार को सीडीओ दिनेश कुमार हसनपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव रूखालू पहुंचे। यहां शौचालय बनने को लेकर ग्रामीणों से बात की। जिस पर ग्रामीणों ने शौचालय नहीं बनने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सीडीओ ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने शौचालयों के बारे में जानकारी हासिल की तो दोनों बगले झांकने लगे। कागजी आंकड़ों से सीडीओ को पता चला कि गांव में 200 शौचालय बनाए जाने हैं, लेकिन मात्र 24 शौचालयों का ही निर्माण कराया गया है। जिसके बाद सीडीओ का पारा चढ़ गया और प्रधान और सचिव को जमकर फटकार लगाई। सीडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि रूखालू गांव का निरीक्षण किया गया था। यहां शौचालय नहीं बनाए गए है। ग्राम प्रधान और सचिव को एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।