फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रधानमंत्री ने किसानों से की बात

प्रधानमंत्री ने किसानों से की बात

Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने किसानों से की बात
प्रधानमंत्री ने किसानों को दिया जैविक खेती का मंत्र
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों से वार्ता का सजीव प्रसारण एनआईसी कार्यालय पर किया गया। किसानों व अधिकारियों ने प्रधानमंत्री का कार्यक्रम देखा।

प्रधानमंत्री ने किसानों को बताया कि जैविक खेती को अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इससे अनेक तरह के रोगों से भी छुटकारा मिल जाएगा। प्रधानमंत्री ने किसानों से कहा कि उन्हें केवल फसलों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। किसानों को मत्स्य, मधुमक्खी पालन, दुग्ध उत्पादन आदि क्षेत्र में भी हाथ आजमाना चाहिए। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेेगी। कहा कि किसानों के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कई राज्यों के किसानों से भी वार्ता की। किसान नरेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रेरणादायी था। यह सच है कि जैविक खेती अपनाकर अनेक रोग दूर किए जा सकते हैं। इस दौरान उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा, आत्मा परियोजना उपनिदेशक योगेंद्रपाल सिंह योगी, एनआईसी प्रभारी नंद किशोर सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed