फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मालन नदी की पुरानी धारा में होगा सफाई और समतलीकरण का काम

मालन नदी की पुरानी धारा में होगा सफाई और समतलीकरण का काम

Sun, 29 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मालन नदी की पुरानी धारा में होगा सफाई और समतलीकरण का काम
नजीबाबाद। मालन नदी की धारा का रुख मोड़ने के लिए आखिरकार पोकलेन नदी में उतर गई। काश्तकारों को विश्वास में लेकर प्रशासन ने पोकलेन से नई धारा बनाने का काम शुरू कराया। मालन नदी की सफाई का बीड़ा उठाने वाले भाकियू जिलाध्यक्ष ने नई धारा में पानी पहुंचने के बाद पुरानी धारा को समतल करने और सफाई अभियान में जुटने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पोकलेन मशीन से मालन नदी के उस क्षेत्र में पहुंची, जहां से मालन नदी की धारा गांव शाहपुर की ओर मुड़ी। जिससे आने वाले दिनों में गांव की घनी आबादी के लिए खतरा बढ़ गया था। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह की मौजूदगी में पोकलेन मशीन ने अभी काम शुरू किया ही था कि काश्तकारों ने विरोध शुरू कर दिया। काश्तकारों का कहना था कि नदी की नई धारा बनाने उसके खेत खत्म हो जाएंगे। काम शुरू न हो पाने पर नायब तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर काश्तकारों को विश्वास में लेते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नदी की धारा को व्यवस्थित नहीं किया गया, तो गांव शाहपुर और खेत दोनों को बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

काश्तकारों के संतुष्ट होने पर पोकलेन मशीन से नदी की नई धारा बनाने का काम शुरू हुआ। काश्तकारों ने खेतों में खड़ी फसल को आनन-फानन में काटना शुरू कर दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया कि पोकलेन मशीन से हाईवे के पुल तक नदी से अतिक्रमण हटाते हुए धारा को व्यवस्थित करने के बाद नई धारा में नदी का पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद पुरानी धारा क्षेत्र में भूमि को समतल और साफ किया जाएगा। ताकि गांव शाहपुर की ओर कटान रुक सके और वहां काश्तकार खेती कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष ने मालन नदी सफाई के लिए नांगल क्षेत्र में जागरूकता अभियान जारी होने की बात कही। इस मौके पर इकबाल सिंह, विनोद परमार, रणधावा सिंह, मदन सिंह, नरदेव कुमार, अवनीश कुमार सहित कई भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed