{"_id":"5ad643c64f1c1b3b0b8b5217","slug":"201523991494-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में चावल के साथ मिलेगी अरहर की दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में चावल के साथ मिलेगी अरहर की दाल
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन में बच्चों को चावल के साथ अब अरहर दाल मिलेगी। इसके लिए मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने आदेश जारी कर दिए हैं। अरहर दाल आपूर्ति एफसीआई से की जाएगी। अप्रैल से जून तक त्रैमास की आपूर्ति के लिए निर्देश मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक अब्दुल समद ने जारी कर दिए हैं। जिले के स्कूलों के लिए 9800 कुंतल अरहर की दाल आएगी।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न में भोजन दिया जाता है। सप्ताह में दो दिन मेन्यू में चावल व दाल दिए जाने के निर्देश हैं। बच्चों को अच्छी दाल उपलब्ध कराने के लिए अब शासन ने अरहर की दाल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक अब्दुल समद ने आदेश जारी कर जनपदवार एफसीआई से अरहर दाल की आपूर्ति करने को कहा है। इसके लिए जनपदवार त्रैमास दाल में कितनी दाल की आवश्यकता होगी सूचना ली गई थी। जिले में अप्रैल, मई व जून के लिए 9800 कुंतल अरहर दाल की खरीदारी की जानी है। खरीदारी भी शासन स्तर पर ही की जाएगी। दाल की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा। बच्चों को अच्छा खाना उपलब्ध करने के लिए शासन ने यह कदम उठाया है। जिला समन्वयक मिड-डे मील रासु कुमार ने स्कूलों में अरहर दाल उपलब्ध कराने के आदेश की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले के स्कूलों में अरहर दाल उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए विभागीय कार्रवाई की जा रही है।