{"_id":"5ace561d4f1c1b813d8b4ae8","slug":"201523471901-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी की मरम्मत करने पहुंची जेसीबी को कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी की मरम्मत करने पहुंची जेसीबी को कब्जे में लिया
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। गांव सुल्तानपुर के जंगल में किसानों ने पानी से टूटी नहर की पटरी की मरम्मत करने पहुंची जेसीबी को कब्जे में ले लिया। आक्रोशित किसानों ने नहर के पानी में डूबकर बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए हंगामा किया। किसानों मरम्मत कार्य बंद कराकर धरने पर बैठ गए।
गांव सुल्तानपुर के जंगल में एक दिन पूर्व जर्जर पड़ी नहर की पटरी टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। बुधवार शाम करीब चार बजे नहर की टूटी पटरी की मरम्मत करने के लिए जेसीबी मशीन पहुंची। सूचना पर पूर्व प्रधान चंद्रवीर सिंह, पंकज सिंह, नरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, योगेश कुमार, छत्रपाल सिंह, अरविंद कुमार, सुरेंद्र सिंह, लोकेश कुमार, विश्वास कुमार, मोनू सिंह आदि मौके पर जमा हो गए। किसानों ने पानी में डूबकर बर्बाद हुई अपनी फसल का मुआवजा मांगते हुए हंगामा किया। आक्रोशित किसानों ने जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया और उसके चालक को बंधक बना लिया। किसान अपनी पानी में डूबकर बर्बाद हुई फसल की पैमाइश कराकर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। देर शाम तक किसानों के धरने में कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा। किसान अपनी मांग को लेकर अड़े हुए थे।