फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सीओ सर्किल धामपुर , अफजलगढ़ में

सीओ सर्किल धामपुर , अफजलगढ़ में

Wed, 04 Apr 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीओ सर्किल धामपुर , अफजलगढ़ में
धामपुर (बिजनौर)। दलितों के देश भर में चल रहे आंदोलन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। जिन गांवों में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित है, उनकी सुरक्षा के लिए न केवल सुरक्षा समितियों का गठन किया गया, बल्कि दो-दो सिपाहियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। हलके के दारोगाओं को निर्देशित किया गया है कि वे इन मूर्तियों की रक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे। यदि कहीं पर कोई गड़बड़ होती है, तो इसके लिए वहां का हलका प्रभारी जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

सीओ सर्किल धामपुर और अफजलगढ़ में करीब 87 स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमाएं स्थापित है। दलितों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। एसपी का आदेश है कि जिले में कहीं पर कोई अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। जिले भर के गांवों और नगरों में जहां पर भी बाबा साहेब की प्रतिमाएं स्थापित है, उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस को अलर्ट रहना है। सीओ धामपुर अर्चना सिंह ने बताया कि उनकी सर्किल में तीन थानों धामपुर , नहटौर और स्योहारा के देहात और नगरों में करीब 70 बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित है। इनमें से धामपुर में 21 , नहटौर में 20 व स्योहारा थाने में 29 प्रतिमाएं शामिल है। इन सभी गांवों में प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए दो-दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी है। गांवों में अलग में ग्रामीण सुरक्षा समितियों का भी गठन कर सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चेता दिया है कि यदि उनके गांवों में बाबा साहेब की मूर्तियों से किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ की घटना होती है तो पुलिस इन्हीं लोगों से जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई करने का प्रयास करेंगी। इसलिए सभी लोग मन से अपनी जिम्मेदारी को निभाएं।
विज्ञापन

उधर, सीओ अफजलगढ़ सुशील कुमार ने बताया कि उनकी सर्किल के तीन थानों शेरकोट में तीन , रेहड़ में चार और अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में 10 स्थानों बाबा साहेब की प्रतिमाएं स्थापित है। सभी स्थानों पर फोर्स लगा दी गई है। क्षेत्र के दारोगाओं को प्रतिमाएं की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए है। हिदायत दी गई है कि यदि किसी ने इस मामले मेें लापरवाही बरतने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed