{"_id":"5ab29f4e4f1c1bb2758b6b4a","slug":"201521655630-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराज घाट पर 22 मार्च को सामूहिक स्वच्छता श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैराज घाट पर 22 मार्च को सामूहिक स्वच्छता श्रमदान
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैराज घाट पर 22 मार्च को सामूहिक स्वच्छता श्रमदान
बिजनौर। बैराज घाट पर 22 मार्च को सामूहिक स्वच्छता श्रमदान होगा। श्रमदान में करीब 4000 स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। श्रमदान सुबह आठ बज से प्रारंभ होगा।
जिला नमामि गंगे योजना को अमली जामा पहनाने के लिए प्रदेश में अग्रणी बनाए है। 16 मार्च से स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। गांव गांव स्वच्छ भारत के नारे गूंज रहे हैं। नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा की निर्मलता का मूल स्वरूप वापिस लाने की कोशिश हो रही है। गंगा किनारे के 21 गांवों में टीम अभियान में लगी है। बैराज घाट को दर्शनीय स्थल के रूप में चमन बनाने की तैयारी है। डीएम अटल कुमार राय ने 16 मार्च को अभियान की कमान थाम रहे सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी को बैराज घाट का दौरा करके जरूरी निर्देश दिए थे। सीडीओ के अनुसार 22 मार्च ब़ृहस्पतिवार को बैराज घाट की श्रमदान द्वारा साफ सफाई की जाएगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। गायत्री परिवार आदि संगठनों ने श्रमदान में सहयोग का भरोसा दिया है। महिला ग्राम प्रधानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। तिमरपुर ग्राम प्रधान संजू रानी ने महिलाओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उधर, प्रशासन द्वारा 22 मार्च को बैराज घाट को होने वाले सफाई श्रमदान में शामिल होने तथा नमामि गंगे अभियान का जायजा लेने के लिए केंद्र की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को बिजनौर पहुंच गई है।