{"_id":"5a6f6b5b4f1c1b7f268b71e7","slug":"201517251419-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य, रोहित का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य, रोहित का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। सीजेएम प्रमोद कुमार ने ओमराज हत्याकांड में आरोपी कुख्यात बदमाश आदित्य और उसके साथी रोहित का आठ घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकार किया है।
बीते साल अम्हेड़ा चौराहे पर थाना हीमपुरदीपा के गांव खैरपुर निवासी ओमराज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ओमराज का साथी संजीव भी गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि ओमराज की हत्या आदित्य, रोहित ने अपने एक साथी के साथ मिलकर सुपारी लेकर की थी। आदित्य ने कोर्ट में गुरप्रीत उर्फ लाडी हत्याकांड में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद हल्दौर पुलिस ने सीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के लिए दस दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा था। सोमवार को इस मामले में कोर्ट ने आठ घंटे का रिमांड स्वीकार किया है। रिमांड की अवधि मंगलवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक रहेगी। वहीं स्योहारा पुलिस ने मुकेश हत्याकांड में आदित्य, रोहित को रिमांड पर लेकर आदित्य द्वारा घटना के समय पहनी शर्ट बरामद की है। इस शर्ट पर मुकेश के खून की छींट आ गई थीं। आदित्य से मोबाइल फोन और तमंचा भी बरामद किया गया है।