फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   25 खाद्य व्यापारियों पर लगा एक लाख 92 हजार का जुर्माना

25 खाद्य व्यापारियों पर लगा एक लाख 92 हजार का जुर्माना

Sun, 12 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
25 खाद्य व्यापारियों पर लगा एक लाख 92 हजार का जुर्माना
बिजनौर । एडीएम प्रशासन ने खाद्य पदार्थ के 28 नमूने फेल होने पर 25 व्यापारियों पर एक लाख 92 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सभी नमूने प्रयोगशाला की जांच में फेल पाएं गए है। इसके अतिरिक्त नमक की कंपनी के मैनेजर पर भी जुर्माना लगा है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने स्योहारा के अकरम, कोतवाली देहात के गांव हरियावाला के आदिल का मिश्रित दूध, कोतवाली शहर के मोहल्ला खत्रियान के अनिल का मावा, नजीबाबाद के जाफ्तागंज के वाशीद के यहां से मलाईचान (मिठाई), धामपुर के मोज्जमपुर जैतरा के मदन लाल के यहां से गुलाब जामुन, मंडावर के जुबैर शफी के यहां से पनीर, सुरेंद्र कुमार के यहां से मिश्रित दूध, नगीना के मोहल्ला हिंदू कटेरा के हबीब अहमद का बतीशा, धामपुर के शास्त्री नगर के नरेश अग्रवाल की बर्फी, नजीबाबाद के साहनपुर के चंद्रप्रकाश का बतीशा, कोतवाली देहात के गांव शादीपुर की मुन्नी देवी और हल्दौर के की निधि मारवाड़ी के यहां से सरसों का तेल, गांव करौधा के इकरामुद्दीन के यहां से दो अलग-अलग नमकीन, नजीबाबाद के भागूवाला के निर्मल सिंह का बेसन, नगीना के लाल सराय के स्वर्ण कुमार की नमकीन, पहाड़ी दरवाजा के अलाउद्दीन का मावा, मंडावली जटपुरा के चरणजीत और बसी किरतपुर के प्रेमचंद्र का बेसन, किरतपुर के गांव बूडपुर मुफ्ती के मुकुल कुमार की पिसी मिर्च व हल्दी, कोतवाली देहात के गांव जहानाबाद के मूलचंद की दही, हल्दौर के गांव भोगनवाला के मुख्तियार का मिश्रित दूध, नगीना के गांव अलीराजपुर के राम सिंह का मिश्रित दूध व नजीबाबाद के भागूवाला के मुकेश की नमक का नमूना लिया था। जो जांच में फेल पाएं गए। इसके अतिरिक्त नजीबाबाद के मोहल्ला संतोमालन के शमशाद के यहां से एक्सपाईरी कोल्ड ड्रिंक और साहनपुर के रोहित की दुकान बिना रजिस्ट्रेशन के संचालन होती मिली। एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल ने सभी व्यापारियों व नंदी नमक के मैनेजर पर कुल एक लाख 92 हजार रुपये ंका जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed