फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब बनेंगे बेबी शौचालय

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब बनेंगे बेबी शौचालय

Sun, 01 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब बनेंगे बेबी शौचालय
बिजनौर । गांवों में स्वच्छता का पाठ नौनिहाल बचपन से ही सीखेंगे। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए अलग से शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए महिला बाल विकास पोषाहार विभाग ने 1,531 आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची जिला पंचायत राज विभाग को सौंपी है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले ने स्वच्छता में नए मुकाम हासिल किए हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्वच्छता के लिए जिले की तारीफ कर चुके हैं। अब गांवों में बच्चों को भी शुरू से ही स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। वैसे तो आंगनबाड़ी केेंद्रों पर शौचालय बने होते हैं, लेकिन वे शौचालय बड़ों के प्रयोग को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, अब गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए अलग से बेबी शौचालय बनाए जाएंगे। जिला पंचायत राज विभाग की ओर से बेबी शौचालय बनाए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के अनुसार बाल विकास परियोजना हल्दौर में 78, खारी झालू में 30, मोहम्मदपुर देवमल में 35, धामपुर में 79, अफजलगढ़ में 217, स्योहारा में 190, कोतवाली में 184, नूरपुर में 145, नजीबाबाद में 324, जलीलपुर में 16, नहटौर में 143 व किरतपुर में 90 बेबी शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार के मुताबिक बेबी शौचालय के निर्माण का प्रस्ताव मिल गया है। जल्दी ही इनका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed