{"_id":"59caa2484f1c1bf3538b4997","slug":"201506452040-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन घायल
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में तीन घायल
नूरपुर। मुरादाबाद जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी शिव किशोर मंगलवार की रात आठ बजे अपने जीजा गांव बिलायतनगर थाना कांठ के साथ बाइक से नूरपुर से घर जा रहा था। मुरादाबाद मार्ग पर सैनीपुरम के पास उनकी बाइक को एक कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरा हादसा चांदपुर रोड पर झंडा चौक के पास रात करीब नौ बजे हुआ। चांदपुर थाने के गांव रुस्तमपुर ढाकी निवासी अजीम की बाइक कार की चपेट में आ गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया है।