फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मूसलाधार बारिश से भरभरा कर ढह गये आशियाने, पांच घायल

मूसलाधार बारिश से भरभरा कर ढह गये आशियाने, पांच घायल

Sat, 02 Sep 2017 02:08 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से भरभरा कर ढह गये आशियाने, पांच घायल
मूसलाधार बारिश से भरभरा कर ढह गये आशियाने, पांच घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गंगेश्वरी/ढबारसी/रजबपुर। जनपद में गुरुवार की रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश गरीबों के लिए आफत बन कर बरसी। गंगेश्वरी, ढबारसी, रजबपुर में कई आशियाने ढह गये। मलवे में दब कर मां-बेटों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी में गुरुवार की रात बारिश के दौरान भान सिंह पुत्र बाबू के कच्चे मकान की छत ढह गयी। कमरे में सो रही उसकी गर्भवती दिव्यांग पत्नी सरोज व चार वर्षीय दिव्यांग बेटा पिन्टू घायल हो गये। घायलों को रहरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर आदमपुर थाना के पुटसल गांव में गुरुवार की शाम बरसात के दौरान विजेन्द्र पुञ अमर सिंह परिवार के साथ घर के अन्दर बैठा था। उसी समय अचानक मकान की छत गिर गयी। जिसमें विजेन्द्र, उसकी पत्नी मालवती, बेटा विपिन गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों का आदमपुर में निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। इसके अलावा रजबपुर में रात भर हुई मूसलाधार बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह मुरसलीन के कच्चे मकान के कमरे की छत भर भरा कर नीचे आ गयी। गनीमत रही उस समय कमरे में कोई नहीं था। परिवार के लोग कमरे से बाहर था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। मलवे में दब कर घरेलू सामान खराब हो गया। करीब 50 हजार का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed