फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दरोगा के हत्यारों की गिरफ्तारी को कलक्ट्रेट में जमीं रालोद

दरोगा के हत्यारों की गिरफ्तारी को कलक्ट्रेट में जमीं रालोद

Thu, 27 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
दरोगा के हत्यारों की गिरफ्तारी को कलक्ट्रेट में जमीं रालोद
बिजनौर। दरोगा सहजोर सिंह मलिक हत्याकांड का खुलासा न होने पर रालोद के बिजनौर व मुजफ्फरनगर के रालोद नेताओं ने दरोगा के परिजनों के साथ कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। धरने को भाकियू ने भी समर्थन दिया। जिला प्रशासन द्वारा केस का खुलासा करने में विफल होने पर सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि ऑन ड्यूटी दरोगा की निर्मम हत्या करके प्रदेश की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी गई है। कहा कि 30 जून को हुए हत्याकांड का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अपने ही दरोगा की हत्या का खुलासा नहीं कर पा रही है। पूर्व विधायक राजपाल सिंह बालियान ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो गई है। किसान हों या नौजवान, योगी सरकार में सभी बेहाल हैं। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि हत्याकांड का खुलासा न होने तक बेमियादी धरना दिया जाएगा। हत्यारों की जल्दी गिरफ्तारी न होने पर अगर आंदोलन उग्र हुआ तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार की होगी। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़ व प्रदेश महासचिव ठाकुर रामौतार सिंह ने भी धरने को समर्थन दिया। वक्ताओं ने मृतक दरोगा के परिजनों को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। संचालन कुलदीप चिकारा ने किया। धरने में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजवीर सिंह व राहुल सिंह, हरपाल सिंह, एमपी सिंह, मुनिदेव शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, योगराज सिंह, आशु राणा, यादराम चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल्दी हों पति के हत्यारे गिरफ्तार : सरिता सिंह
धरने में दरोगा सहजोर सिंह मलिक की पत्नी सरिता सिंह, बड़े भाई सतेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह भी शामिल हुए। सरिता सिंह ने कहा कि पुलिस अब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सरकार ने आर्थिक मदद की घोषणा तक नहीं की। पुलिस ने जो आर्थिक मदद की घोषणा की थी, वह भी अभी पूरी नहीं हुई है। उनके तीन बच्चे हैं। कहा कि उनके परिवार सबसे अच्छा परिवार है। परिवार के किसी भी सदस्य पर शक नहीं है। बस पुलिस बस उनके पति के हत्यारों को जल्दी गिरफ्तार कर उन्हें इंसाफ दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed