{"_id":"596a658c4f1c1bf7038b47a4","slug":"201500145036-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से पूरे भारत में खुला एक बाजार:उपेंद्र गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से पूरे भारत में खुला एक बाजार:उपेंद्र गुप्ता
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी से पूरे भारत में खुला एक बाजार : उपेंद्र गुप्ता
बिजनौर। केंद्र सरकार में जीएसटी के कमिश्नर उपेंद्र गुप्ता ने कहा कि जीएसटी से केंद्र व राज्य सरकारों के साथ व्यापारी, उपभोक्ता सभी तबकों को फायदा होगा।
गीता नगरी में व्यवसायी राम दर्शन के आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि पूरे भारत में एक जैसा बाजार खुला है। हर जगह एक से टैक्स पर ही सामान खरीदा जा सकता है। कहा कि जीएसटी से खरीदारी करने का तरीका बदल जाएगा। जीएसटी लागू हुए 15 दिन हो गए हैं, लेकिन कहीं से कोई नकारात्मक रिपोर्ट नहीं आई है। कहा कि जीएसटी बड़ा बदलाव है। कहा कि जीएसटी के जरिये सरकार पारदर्शिता लाना चाहती है। कहा कि जिसकी जितनी आय होगी उतना ही टैक्स लगेगा। उन्होंने कहा कि पहले भी कपड़े पर टैक्स लगता था, लेकिन वह छिपा रहता था, नजर नहीं आता था। कहा कि दुनिया में कहीं सारे आइटम एक रेट पर नहीं मिलते, लेकिन भारत में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पांच पेट्रोलियम पदार्थों पर सहमति नहीं बनी थी, इसलिए उनको जीएसटी से बाहर रखा गया है। केंद्र व राज्य सरकार की सहमति बनी तो ये भी जीएसटी में आ जाएंगे। कहा कि 70 साल से एक तरह से देश में काम किया जा रहा था, अब बदलाव आया है। इसे समझने में थोड़ा वक्त इसलिए लगेगा की जीएसटी में सभी काम इलेक्ट्रानिक से है। इस दौरान युवा व्यापारी नेता सौरभ सिंघल भी मौजूद रहे।