{"_id":"5965245a4f1c1b4b2d8b4631","slug":"201499800666-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा शुरू
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों को परेशान करेंगी ऊबड़-खाबड़ सड़कें
बिजनौर।
जिले में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई। सीएम की घोषणा के मुताबिक, सड़कें गड्ढ़ामुक्त नहीं हो पाई हैं। हाईवे भले ठीक है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की ऊबड़-खाबड़ सड़कें भोले के भक्तों के लिए मुसीबत बनेंगी। नांगल सोती व नगीना में कई स्थानों पर सड़कें टूटी हैं।
सोमवार से कांवड़ यात्रा शुरू होते ही सड़कों पर बमबम के नारे गूंजने लगे हैं। कई दिन से प्रशासन कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटा था। इसके बावजूद इस मौसम में टूटी सड़कों से गुजरने वाले कांवड़ियों को परेशानी होगी। कांवड़ यात्रा के बिजनौर से चंदक तक का मार्ग ठीक है, पर चंदक से नांगलसोती और वहां से मंडावली तक की सड़कों की हालत खराब है। गांव राजपुरा के पास 500 मीटर सड़क टूटी है। हरचंदपुर व छिंदोक में भी सड़क टूटी होने से यात्रियों को भारी परेशानी होगी। इन सड़कों पर गहरे गड्ढे होने से भोले के भक्तों को परेशानी होगी। पानी भरा होने से यह भी अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि वहां गड्ढा है या सड़क।
नगीना क्षेत्र से काफी संख्या में कांवड़ यात्री होकर गुजरते हैं। नजीबाबाद से बुंदकी होते हुए श्रद्धालु नगीना आते हैँ। नगीना-बढ़ापुर चौराहे पर सड़क खस्ताहाल है। कृष्ण गोपाल कॉलेज के पास करीब 500 मीटर का रास्ता ऊबड़-खाबड़ है और इसमें गहरे गड्ढे है। बूंदकी के पास, चमरावाला, मुगलसराय के पास सड़क खराब है। हालांकि नजीबाबाद से कोतवाली देहात तक सड़क की हालत अच्छी है।