फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   155 ग्राम पंचायतों में सात दिन में बजाई जाएगी खुले में शौच की घंटी

155 ग्राम पंचायतों में सात दिन में बजाई जाएगी खुले में शौच की घंटी

Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
155 ग्राम पंचायतों में सात दिन में बजाई जाएगी खुले में शौच की घंटी
सात दिन में जिले में बनेंगे 20 हजार इज्जतघर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले को 31 जुलाई तक ओडीएफ करने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। लक्ष्य को पाने के लिए गांवों में स्वच्छता की शपथ दिलाकर 10 से 16 जुलाई तक 20 हजार शौचालय बनवाने का काम शुरू किया जा चुका है। इसके लिए 155 तकनीकी अधिकारी व पांच हजार राज मिस्त्री लगाए गए हैं। इनके निर्माण पर नजर रखने के अलावा गांव वालों को खुले में शौच न जाने को प्रेरित करने को जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सात दिन स्वच्छता के संग, खुले में शौच की घंटी बजाओ अभियान शुरू किया है।
कलक्ट्रेट में डीएम जगतराज ने प्रेस वार्ता में बताया कि ओडीएफ अभियान शुरू होने से पहले कराए गए सर्वे में जिले में पांच लाख 35 हजार 193 परिवारों में से दो लाख 88 हजार सात परिवारों में ही शौचालय थे। दो लाख 47 हजार 186 परिवार खुले में शौच जाते थे। अभियान में अब तक करीब डेढ़ लाख परिवारों में शौचालय बनवाए जा चुके हैं। कई गांवों ने बिना सहायता राशि के खुद ही गांवों में शौचालय बनवाए हैं। सीडीओ डा.इंद्रमणि ने बताया कि जिले की 1128 ग्राम पंचायतों में से 638 ग्राम पंचायतों व उनमें निहित 1580 गांवों को ओडीएफ किया जा चुका है। सीडीओ ने बताया कि केवल गांवों में शौचालय बनाना ही नहीं बल्कि गांव वालों को शौचालय का प्रयोग करने की आदत सिखाना भी प्रमुख है। कहा कि सात दिन तक 155 ग्राम पंचायतों में चलने वाले अभियान के लिए 90 प्रतिशत तक निर्माण सामग्री गांवों में पहुंचा दी गई है। इस अभियान में लगने वाले राज मिस्त्रियों का भुगतान उनके खाते में किया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रशिक्षु आईएएस इंद्रजीत सिंह, डीपीआरओ मनीष कुमार, बीएसए महेश चंद, डीआईओएस डा.अरुण दुबे, एनआईसी प्रभारी नंद किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुबारकपुर बना मिसाल : डीएम
डीएम ने बताया कि गांव मुबारकपुर को गांव वालों द्वारा खुद ओडीएफ करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ कर पूरे देश के सामने जिले को गौरान्वित किया है। प्रधानमंत्री के डिप्टी सेक्रेट्री ने खुद फोन पर उनसे बात की थी और मुबारकपुर की जानकारी ली थी। मुबारकपुर के गांव वालों से पूरे देश के गांव वाले सीख ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed