फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सुआवाला में विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन

सुआवाला में विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 02 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सुआवाला में विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन
विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव सुआवाला में विद्युत निगम के कर्मचारियों पर एक सप्ताह से गांव में ट्रांसफार्मर नहीं रखने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि निगम के कर्मचारी क्षमता वृद्धि करने का झांसा देकर ट्रांसफार्मर से एक दर्जन कनेक्शन काट गए थे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गांव के मोहल्लाखेड़ा में 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर रखा है। जिस पर सौ से अधिक कनेक्शन हैं। आरोप है कि दस दिन पहले निगम कर्मचारी 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर रखने की बात कहकर एक दर्जन से ज्यादा कनेक्शनों को ट्रांसफार्मरों से विच्छेद कर गए। आरोप है कि तब से अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया। उन्होंने कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से शीघ्र समस्या का समाधान कराकर आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। जेई, रणजीत सिंह मौर्य का कहना है कि मामला संज्ञान में है, शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में मो. उमर, सलीम, रसीद, शौकीन, कबीर, इसरार, इंतजार, नन्हें, फिरोज, शमशेर,जुल्फिकार, अब्दुल, जाकिर, कासिम, मेंहदी हसन रहे। उधर, गांव भटपुरा में विद्युत जर्जर तार नीचे लटके हैं। आरोप है कि जेई से कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गांव के जितेंद्र, मनोज, टिकेंद्र, विकास, भूरे, सचिन, आदि ने अधिकारियों से जर्जर तार बदलवाने की मांग की है। उधर , जेई चेतराम सिंह का कहना है कि शीघ्र समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed