{"_id":"66f6a0ca2c5ebc5dcd0e1055","slug":"2000-educated-unemployed-received-job-offer-letters-in-the-employment-fair-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-131978-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रोजगार मेले में 2000 शिक्षित बेरोजगारों को मिला जॉब ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रोजगार मेले में 2000 शिक्षित बेरोजगारों को मिला जॉब ऑफर लेटर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। जिला सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कॅरियर सेंटर उत्तर प्रदेश सरकार एवं हल्दौर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस हल्दौर के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। रोजगार मेले में सभी चयन प्रक्रिया के बाद करीब 2000 शिक्षित बेरोजगारों को जॉब ऑफर लेटर वितरण किए। जॉब ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले युवाओं के चेहरे खिल उठें।
सर्वप्रथम मेले का शुभारंभ अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रॉबिन चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष झालू के अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले में करीब 36 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। करीब दो हजार से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया।
विधायक ओमकुमार ने कहा कि इस मेले से बहुत से शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियां लाभान्वित होंगे। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज चौधरी ने विभिन्न कंपनियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अभिषेक गोयल, वरुण अग्रवाल, शीशपाल सिंह आदि का शॉल ओढ़ाकर व बैज लगाकर स्वागत किया। कॉलेज डायरेक्टर डॉ अनुज कुमार चौहान ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ राजिया शकील ने किया।
विज्ञापन
मेले में पहुंची यह कंपनी
जिला सेवायोजन कार्यालय के अनुसार रोजगार मेले में सैनसंग, माइक्रोमैक्स मोबाइल, फिलपकार्ट, अडानी पावर कॉरपोरेशन, पुखराज हेल्थ केयर, एक्सिस बैंक, मोहित पेपर मिल, मोहित पेट्रोकेमिकल, बिरला सुन लाइफ, एसबीआई लाइफ, होली हर्क्स, धारा मोटर फाइनेंस, एलआईसी बिजनौर आदि कंपनियां पहुंचीं।