{"_id":"62cc70722c311606045e117c","slug":"1959-pregnant-women-will-be-benefitted-every-month-bijnor-news-mrt596613297","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महीने 1959 गर्भवती महिलाएं होंगी लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर महीने 1959 गर्भवती महिलाएं होंगी लाभान्वित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर महीने 1959 गर्भवती महिलाएं होंगी लाभान्वित
बिजनौर। मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना चलाई जा रही है, जिसमें हर महीने अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। इसके साथ ही अब तक हर महीने 1632 गर्भवती महिलाओं की जांच होती थी, लेकिन अब 1959 गर्भवती महिलाओं की योजना के तहत जांच की जाएगी।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना के मासिक लक्ष्य में पिछले माह फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। जिसके चलते अब योजना के तहत हर महीने नूरपुर में 200, नहटौर में 140, नजीबाबाद में 250, मोहम्मदपुर देवमल में 153, कोतवाली में 250, किरतपुर में 100, जलीलपुर में 140, बिजनौर शहर में 324, हल्दौर में 152, धामपुर में 140, स्योहारा में 110, अफजलगढ़ में 150 गर्भवती महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। विभाग की ओर से योजना के तहत 95678 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराया गया है। साथ ही सरकार की ओर से 95707 लाभार्थी महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जा चुके हैं। इसके साथ ही डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जुलाई 2020 के बाद नया आवेदन करने वाली जिन लाभार्थी महिलाओं के तीसरी किश्त फार्म नहीं भरे गए हैं, वह आवेदन कर दें। विभाग की ओर से 29 और 30 जुलाई को सभी ब्लॉक में कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।