{"_id":"5c6ef581bdec227391007ead","slug":"191550775681-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने की टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने की टीम गठित
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए बीएसए ने की टीम गठित
बिजनौर। एक शिक्षिका की ओर से प्रधानाध्यापक पर लगाए गए छेड़छाड़ करने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। बृहस्पतिवार को बीएसए महेश चंद्र ने एडीएम के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच के लिए शिक्षा विभाग के अफसरों की दो सदस्य टीम गठित की है।
ब्लॉक किरतपुर की एक शिक्षिका ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ करने, अश्लील हरकत करने व गलत शब्दों का प्रयोग करने की शिकायत एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्रा से की थी। एडीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग भी हरकत में दिखा। बीएसए महेश चंद्र ने शिक्षिका के प्रकरण को गंभीरता से लिया है। बीएसए ने मामले की जांच को दो सदस्य टीम गठित की है। अब मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी हल्दौर प्रदीप कुमार कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी किरतपुर शिव कुमार करेंगे। बीएसए के मुताबिक जांच होने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।