{"_id":"5c6d9f7fbdec222ee0738072","slug":"191550688127-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में शुभम व मानसी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में शुभम व मानसी रही प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौड़ में शुभम व मानसी रही प्रथम
बिजनौर। वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में चार दिवसीय कल्पवृक्ष-2019 का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन सुदेश सिंह ने फीता काटकर व गुब्बारे उड़ाकर किया।
ग्रुप के ट्रस्टी भूपेंद्र सिंह, नेहा सिंह, प्रबंध निदेशक अभिषेक सिंह ने मां शारदा के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 100 मीटर पुरुष दौड़ में शुभम चौधरी व शादाब तथा महिला वर्ग में मानसी चौधरी व प्रीति प्रथम व द्वितीय रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में फार्मेसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोतवाली क्लब टीम केवल 66 रन बना सकी। दूसरे मैच में डायमंड क्लब ने इंडिया यंग स्टार को 49 रन से हराया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में रविल कुमार प्रथम, शिवानी राठी द्वितीय रही। लंबी कूद में मोहम्मद आदिल ने 5.40 मीटर कूदकर प्रथम व शुभम कुमार ने 5.30 मीटर कूदकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल, कबड्डी व अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं भी हुईं। ग्रुप पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थानों में किए जाते हैं। ग्रुप विद्यार्थियों के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहता है। आयोजन में शिवम राजपूत, राजीव कुमार, डॉ.के सर्वानन, योगेश कुमार, अमित कुमार, विशाल राजपूत, धनीराम, सुजीत तोमर, जाहिद, सचिन, विनीत कुमार, शिवम कुमार, आशुतोष, पूजा, हीना, सबा, इंतेजार अहमद, अनुराधा, दीपलता, शीबा, अनामिका, विपिन, राहुल आदि रहे।