{"_id":"5c69aef4bdec224ca34915d8","slug":"191550429940-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमा जैन कन्या महाविद्यालय की रासेयो छात्राओं का शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमा जैन कन्या महाविद्यालय की रासेयो छात्राओं का शिविर आयोजित
विज्ञापन
‘राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रसेवा सबसे बड़ा धर्म’
नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं के शिविर का शुभारंभ हवन यज्ञ से हुआ। महाविद्यालय निदेशक डॉ.केसी मठपाल ने छात्राओं को राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने की सलाह के साथ राष्ट्र सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया।
ग्राम पंचायत खैरुल्लापुर के शिव मंदिर पर रमा जैन कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.दीप्ति गुप्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्ना गर्ग के निर्देशन में एनएसएस छात्राओं का सात दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ.दीपक कुमार, जीएस पारीख के मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ में स्वयं सेवाओं ने आहुति देकर शिविर के पहले का दिन शुभारंभ किया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ.केसी मठपाल ने कहा कि राष्ट्रप्रेम किसी भी देश के लिए बड़ी ताकत है। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रसेवा देश की नागरिकों सहित स्वयं सेविकाओं के लिए सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने पुलवामा के आतंकी हमले को आतंकवादियों का कायरतापूर्ण कृत्य बताया साथ ही भारत माता के सच्चे सपूत पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। डॉ.रत्ना गर्ग के नेतृत्व में तान्या, लाइबा, निकिता, ईशा, प्रवेशिका, अनुराधा, शशि आदि स्वयं सेवी छात्राओं ने पुलवामा के शहीदों को मौन रैली निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ.सविता वर्मा, डॉ.इंदु लाहोटी, डॉ.मृदुला त्यागी, डॉ.पूनम अग्रवाल, ज्योति पाल, अर्चना सिंघल, सायमा, डॉ.अनस, डॉ.वरुण सहित अनेक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।