{"_id":"5c686323bdec22738e36b648","slug":"191550344995-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
Sun, 17 Feb 2019 12:53 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
ताईक्वांडो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज सहारनुपर की ओर से आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मिलेनियम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर मेडल जीते। विद्यालय वापस लौटने पर होनहार खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य अजय कुमार ने बताया कि सहारनपुर के अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज के तत्वावधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 से 15 फरवरी तक ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के कोच रिंकू वर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य के अनुसार सब जूनियर बालक वर्ग से सत्यम कुमार और हर्ष कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। जूनियर बालका वर्ग से तुषार त्यागी और जूनियर बालिका वर्ग से वंशिका राठी, जिज्ञासा ने कास्य पदक पर कब्जा किया। विद्यालय वापस लौटने पर प्रबंधक मीना सिंह ने बच्चों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य शालिनी चौहान, अबुल कलाम कस्सार, सतेंद्र कुमार आदि रहे।