फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू के धरने पर पांच किसानों की ठंड लगने से तवियत बिगड़ी

भाकियू के धरने पर पांच किसानों की ठंड लगने से तवियत बिगड़ी

Wed, 09 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
भाकियू के धरने पर पांच किसानों की ठंड लगने से तवियत बिगड़ी
धरने पर पांच किसानों की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

चांदपुर। भाकियू का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर तहसील पर चल रहे धरने के सातवें दिन पांच किसान ठंड की चपेट में आ गए। प्रशासन द्वारा किसानों की कोई सुध नहीं लिए जाने से किसानों में आक्रोश बना हुआ है।

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर भाकियू के बेनर तले किसानों का दो जनवरी से तहसील पर धरना चल रहा है। मिल प्रशासन ने 10 जनवरी को गन्ना मूल्य भुगतान देने का आश्वासन दिया था लेकिन किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान मिलने तक तहसील पर डटे रहने का एलान कर दिया था। मंगलवार को धरने के सातवें दिन चौधरी जसवीर सिंह की अध्यक्षता व खुशपाल सिंह के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने प्रशासन के रवैये पर रोष व्यक्त किया। धरने पर ठंड लगने से किसान अशोक कुमार, राकेश प्रधान, भोपाल सिंह, रामपाल सिंह, बलवीर सिंह की तबीयत खराब हो गई। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि एसडीएम के आश्वासन के बाद भी बिजली विभाग किसानों के बिजली के कनेक्शन व बिजली बिल के लिए परेशान कर रहा है। वक्ताओं ने प्रशासन से बिजली विभाग द्वारा किसानों को परेशान किए जाने से रोकने की मांग की। धरने पर प्रमोद कुमार ब्लाक अध्यक्ष हल्दौर, जिला उपाध्यक्ष सुनील प्रधान, कल्याण सिंह, राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, लुधियान सिंह, कुलदीप सिंह, रामपाल सिंह, राकेश प्रधान, अशोक कुमार, ऋषिपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, पप्पू, रामफल सिंह, चंद्रपाल सिंह, संसार सिंह, कायम रजा जैदी, सुभाष, योगेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, सूरज सिंह, मलखान सिंह, छतरपाल सिंह, राम सिंह, कुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed