{"_id":"5bf9ab83bdec2241d045a753","slug":"191543089027-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया जिला गन्ना अधिकारी का घेराव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया जिला गन्ना अधिकारी का घेराव, हंगामा
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। काफूरपुर रोड पर गन्ना सेंटर लगाने की मांग को लेकर गुलड़िया अहलेदादपुर के ग्रामीणों ने डीसीओ का घेराव कर लिया। किसानों ने चीनी मिल अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तत्काल गन्ना सेंटर नहीं लगाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को अमरोहा ब्लाक क्षेत्र के गांव गुलड़िया अहलेदादपुर के किसान ट्रैक्टर-ट्राली से एकत्र होकर जिला गन्ना समिति पहुंचे। यहां चीनी मिल अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। चीनी मिल अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आक्रोशित किसानों ने कार्यालय में बैठे डीसीओ विजय बहादुर का घेराव कर लिया। किसानों ने जमकर हंगामा किया। डीसीओ का पत्र देकर बताया कि गन्ना सेंटर खालकपुर गांव की सीमा में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
सेंटर से गुलड़िया की दूरी डेढ किलोमीटर और अहलेदादपुर की दूरी तीन किलोमीटर है। सेंटर और गांवों के बीच में रेलवे फाटक हैं। इस रेलवे फाटक पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। लिहाजा, किसान फाटकर पार कर बैलगाड़ी से गन्ना डालने में असमर्थ हैं।
ग्रामीणों ने काफूरपुर रोड पर गन्ना सेंटर स्थापति करने की मांग की। किसानों के तेवर देख डीसीओ ने चीनी मिल जीएम को फोन कर तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। फूल सिंह, सत्तार अहमद, कृपाल सिंह, लक्ष्मी देवी, बनारसी दास, कैलाश सिंह, नाथे सिंह, ध्यान सिंह, राम सिंह, हरि सिंह मौजूद रहे।