{"_id":"5bae7cf2867a557f365c337a","slug":"191538161906-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मित्र की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मित्र की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में कोहराम
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में शिक्षा मित्र की मौत
बिजनौर/हल्दौर। बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर गांव सुमालखेड़ी के ढाबे के निकट एक बाइक रोडवेज बस से साइड लगने से पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार शिक्षा मित्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक युवक के पिता ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला अस्पताल में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। इस बीच मृतक की पत्नी कई बार बेहोश भी हो गई। शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षा मित्रों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव आगरा निवासी शौकीन सिंह का इकलौता पुत्र मुकेश कुमार 28 वर्ष हल्दौर ब्लॉक के गांव रेहड़वा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र था। जबकि उसकी पत्नी ज्योति जनपद मुरादाबाद के ब्लॉक मुंडापांडे के गांव खबरिया भूड़ के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। ग्रामीणों के अनुसार मुकेश कुमार अपने गांव से शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे बाइक से अपनी पत्नी को हल्दौर के बालकिशनपुर चौराहे पर रोडवेज बस में बैठाने के लिए निकला। उसकी पत्नी को मुरादाबाद स्कूल में ड्यूटी पर जाना था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव सुमालखेड़ी के निकट स्थित ढाबे के पास बिजनौर से मुरादाबाद जा रही रोडवेज बस की साइड लग जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पड़ से जा टकराई। पेड़ से बाइक टकराने से बाइक चालक मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षिका को उपचार के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। मृतक के पिता ने रिपेार्ट दर्ज करा दी है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। उधर, जिला अस्पताल में मुकेश के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। मुकेश छह बहिनों का इकलौता भाई था। मुकेश की पत्नी ज्योति बेसुध थी। वह कई बार बेहोश रही। शिक्षा मित्र मुकेश कुमार की दुर्घटना में मौत होने की सूचना पर बीएसए महेश चंद्र, बीईओ प्रदीप कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, सौरभ चौधरी, शिक्षा मित्रों के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, लोकेंद्र सिंह, नवीन कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, टीकम सिंह, संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षा मित्र जिला अस्पताल पर मौजूद रहे।
मुकेश रोज लगाता था हेलमेट
मृतक शिक्षा मित्र मुकेश कुमार रोज हेलमेट लगा कर बाइक पर चलता था। बिना हेलमेट लगाए वह कहीं नहीं जाता था। बाइक पर अगर वह पीछे भी बैठता था तो हेलमेट लगाए रहता था। शुक्रवार को जब वह पत्नी को छोड़ने के लिए निकला तो हेलमेट नहीं पहन कर गया। मुकेश हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बची। मृतक शिक्षा मित्र मुकेश की पत्नी ज्योति जनपद मुरादाबाद के मुंडा पांडेय ब्लॉक में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थी। मुकेश के साथी शिक्षक बताते हैं मुकेश की पत्नी ज्योति का स्वास्थ्य भी खराब था। मुकेश ने चार दिन पहले ही मुंडा पांडेय ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी से ज्योति का मेडिकल स्वीकृत कराने को कहा था। मगर बीईओ नहीं माने। अगर ज्योति का मेडिकल स्वीकृत हो जाता तो मुकेश को सुबह पत्नी को छोड़ने नहीं जाना पड़ता तथा मुकेश की जान बच जाती।