{"_id":"5b92cd45867a557f6e537d38","slug":"191536347461-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल
नींदडू़। सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य के मामूली चोट लगी है। शुक्रवार को थाना कोतवाली चांदपुर के गांव मिर्जापुर बेला निवासी नितिन कुमार (22), अपनी माता बसंती देवी (65) और ठाठजट निवासी अपने बहनोई नरेंद्र कुमार (23) के साथ जमीन संबंधी कार्य कराने के लिए बाइक से धामपुर तहसील गए थे। तहसील का कार्य निपटाकर बाइक से तीनों रिश्तेदार मोहसिन के कारखाने के पास आए सामने से आ रहे वाहन और बाइक में आमने सामने से टक्कर हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार घटना के बाद चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बसंती देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जबकि नितिन व नरेंद्र को मामली चोट आई । पुलिस ने घायलो कों सीएचसी धामपुर में दाखिल कराया, वहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।