फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मेरठ-पौड़ी हाईवे पर मजदूर की मौत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर मजदूर की मौत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर मजदूर की मौत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन

जलालाबाद/किरतपुर। नजीबाबाद-किरतपुर मार्ग पर हुई दुर्घटना में मजदूर की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित भीड़ ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उग्र होते प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लाठी फटकार कर दौड़ाया और जाम खुलवाया।

गांव मोचीपुरा निवासी धर्मवीर (40) मंगलवार दोपहर घर पर खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद साइकिल से काम पर लौटते समय मोचीपुरा के सामने हाईवे पर नजीबाबाद दिशा की ओर तेजी गति से आ रही वैगनआर कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें धर्मवीर बुरी तरह घायल हो गया। घटना स्थल पर ग्रामीण एकत्र हो गए। घायल धर्मवीर बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर जमा लगाकर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे लगे हाईवे पर जाम से नजीबाबाद और बिजनौर दिशा को आने-जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। पुलिस ने फटकार कर ग्रामीणों को खदेड़ा। पुलिस ने भीड़ को उकसाने वाले तीन प्रदर्शनकारी युवकों को हिरासत में लिया है। नजीबाबाद- बिजनौर हाईवे पर जिस समय धर्मवीर की मौत के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाया उस समय स्कूल की छुट्टी हुई थी। स्कूल से घर लौट रहे भूखे विद्यार्थी जाम में फंसे रहे। विद्यार्थियों के घर न पहुंचने से अभिभावक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed