फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जाम से दिनभर में रेंगता रहा शहर का ट्रैफिक

जाम से दिनभर में रेंगता रहा शहर का ट्रैफिक

Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जाम से दिनभर में रेंगता रहा शहर का ट्रैफिक
अमरोहा। रक्षाबंधन पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। शहर के टीपी नगर चौराहे पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। जिसमें वाहनों में बैठे लोगों को काफी दिक्क्तें उठानी पड़ी। हालात बिगड़ते देख ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद जाम की स्थिति पर काबू पाया, लेकिन वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन पर शहर के मुख्य मार्गों पर जाम लगा रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए काफी बहनों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। बहनें भाईयों के घर पहुंचने के लिए लैट हो गई। शहर के टीपी नगर चौराहे पर जाम लगना कोई नई बात नहीं है। यह रोजाना ही हजारों लोग जाम में फंसकर जूझते है, लेकिन रक्षाबंधन पर्व पर हद हो गई। सुबह से लेकर दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ा। जाम के कारण अधिकतर बहनों को अपने भाई के घर पहुंचने में देरी हो गयी। वही जाम से फंसे भाई भी बहनों के घर पहुंचने में लेट हो गए।
विज्ञापन


इन चौराहों पर रही सबसे अधिक दिक्कत
अमरोहा। शहर के मुख्य चौराहों पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। आए दिन टीपी नगर चौराहे पर सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहता है। अतरासी चौराहे पर भी जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस जाम को लेकर बिल्कुल भी सख्त नहीं है। रक्षाबंधन पर पुलिस की कमी के चलते भाई-बहनों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने जाम की व्यवस्था पर कोई ध्यान नही दिया। आए दिन जनता को जाम की किल्लत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed