{"_id":"5b7b0ea742c79246300f592a","slug":"191534791335-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को परिजनों को सौंपा
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र को परिजनों को सौंपा
नगीना। बढ़ापुर क्षेत्र के गांव नूरपुर हट्टी निवासी अमीर हसन का 14 वर्षीय पुत्र बिलाल कोतवाली देहात के मदरसा इस्लामिया अरबियात जबीरूउल में एक वर्ष से पढ़ रहा है। रविवार की सुबह बिलाल मदरसे के प्रबंधक से बिना बताए चंदे की दो रसीद बुक लेकर फरार हो गया। मदरसे के प्रबंधक ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो परिजनों ने बताया कि बिलाल अभी तक घर नहीं पहुंचा है। परिजन भी उसकी तलाश में लग गए। इधर देर शाम नगीना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी दिनेश कुमार ने जब बिलाल को घूमता देखा तो उसे रोक कर उसका नाम पता पूछा। उसे पकड़ कर चौकी प्रभारी जगपाल सिंह के सामने पेश किया, पूछताछ में उसने अपना नाम बिलाल बताया। साथ ही उसने बताया कि उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता, उसके माता पिता उसे जबरन पढ़ाना चाहते हैं। चौकी प्रभारी ने तत्काल परिजनों को बुलाकर छात्र को सकुशल उन्हें सौंप दिया।