{"_id":"5b771a1142c79246730f452d","slug":"191534532113-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई ट्रेनों के आवागमन समय में परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई ट्रेनों के आवागमन समय में परिवर्तन
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
लंबी दूरी के कई ट्रेनों का समय बदला
नजीबाबाद। नजीबाबाद से गुजरने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किए गए हैं। अप लाइन की स्यालदाह एक्सप्रेस के समय में सर्वाधिक दो घंटे तथा किसान एक्सप्रेस में करीब पौन घंटे का परिवर्तन किया गया है। इनके अतिरिक्त एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के समय में पांच से 10 मिनट का परिवर्तन किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस से रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किए हैं। कुछ ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन हुए हैं जबकि एक दर्जन ट्रेनों के समय में दो मिनट से 18 मिनट तक परिवर्तन किया गया है। अप दिशा की स्यालदाह एक्सप्रेस 13151 अप के समय में सबसे ज्यादा दो घंटे आठ मिनट का परिवर्तन हुआ है। अप दिशा की स्यालदाह एक्सप्रेस अब 7:10 बजे के स्थान पर रात्रि 9:18 मिनट पर नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। अप दिशा की किसान एक्सप्रेस 13307 अप अब रात्रि 10:47 बजे के स्थान पर रात्रि 11:30 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। अप दिशा की लिंक एक्सप्रेस 14113 प्रात: 8:47 बजे के स्थान पर प्रात: 9:03 बजे, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस 13009 अब तड़के 2:50 बजे के स्थान पर 2:15 बजे, जनसेवा एक्सप्रेस 15209 अप अब प्रात: 8:55 बजे के स्थान पर 8:42 बजे और अमृतसर मेल 13005 अप रात्रि 11:23 बजे के स्थान पर 11:43 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस 14119 अप अब तड़के 1:15 बजे के स्थान पर तड़के एक बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
डाउन दिशा की हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस के समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया। 14116 डाउन अब शाम 5:32 बजे के स्थान पर शाम 5:42 मिनट पर नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। इनके अतिरिक्त बरौनी एक्सप्रेस तथा अन्य ट्रेनों में भी 5 मिनट का समय परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
बंद ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन
नजीबाबाद। काफी समय से बंद चल रहीं ऋषिकेश-बांदीकुई एक्सप्रेस और सहारनपुर-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में भी रेल प्रशासन ने परिवर्तन किया है। छोटे स्टेशनों से जुड़ीं यह ट्रेनें कब चलेंगी इस बात को लेकर रेल अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।