फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रधान पद के दो दावेदारों ने लिए नाम वापिस

प्रधान पद के दो दावेदारों ने लिए नाम वापिस

Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पद के दो दावेदारों ने लिए नाम वापिस
प्रधान पद के दो दावेदारों ने लिए नाम वापस
विज्ञापन

12 मैदान में, तीन बीडीसी व 63 सदस्य निर्विरोध चुने गए
बिजनौर। पंचायत उपचुनाव में प्रधान पद के दो दावेदारों ने नाम वापस लिए हैं। नजीबाबाद व धामपुर की ग्राम पंचायतों में सीधा तथा अफजलगढ़ व नूरपुर की ग्राम पंचायतों में बहुकोणीय मुकाबला है। तीन क्षेत्र पंचायत, सदस्य व 63 पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। पंचायत चुनाव के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सीताराम के अनुसार अफजलगढ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बाजीदपुर में रीना ने नाम वापस ले लिया है। जसविंदर सिंह, बरन सिंह व सुमन मैदान में हैं। नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलीपुर परमा में दीपा के नाम वापस लेने के बाद सुदेशना व बचन सिंह में मुकाबला है। धामपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलेम सराय में प्रमोद कुमार व अनुज कुमार, नूरपुर ब्लॉक की असगरीपुर ग्राम पंचायत में दुलारी, सोनी, गुडिया, सीमा ठाकुर, व उमा देवी चुनाव मैदान में हैं । कोतवाली व किरतपुर के तीनों क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। हल्दौर ब्लॉक की अगरी व कूकड़ा इस्लामपुर सीटों पर चुनाव है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों के नामांकन कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ली। जिले की ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्य के खाली 211 पदों में मात्र 63 में नामजदगी हुई। सभी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed