{"_id":"5b65fc444f1c1b61508b71e1","slug":"191533410372-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। सीजेएम उदयवीर सिंह ने अर्पित गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इसकी विवेचना करने के आदेश धामपुर पुलिस को दिए हैं। न्यू धामपुर सिटी अलावलपुर निवासी अर्पित गुप्ता ने सीजेएम न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि मुरादाबाद के थाना कठघर के दुर्गेशनगर निवासी अवधेश गुप्ता व विवेक गुप्ता दबंग व लालची किस्म के उसके ही परिवार के हैं। उसने एक मोबाइल खरीदा था। इसे वह अपने इस्तेमाल में ला रहा था। विवेक गुप्ता ने मोबाइल उससे कुछ समय के लिए जरूरत बताकर ले लिया। जब उसने अपना मोबाइल मांगा तो विवेक ने देने से मना कर दिया। जब उसने मोबाइल देने के लिए दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 17 मई 2018 को शाम करीब छह बजे अवधेश गुप्ता व विवेक गुप्ता अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर में घुस आए। जान से मारने की नीयत से मारना पीटना शुरू कर दिया। अधिवक्ता अमित चौहान के अनुसार अर्पित गुप्ता को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अर्पित को धामपुर अस्पताल लाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल व बाद में मेरठ रेफर किया गया था।
विज्ञापन