फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पंचायत ने किशोरों पर आर्थिक दंड देने का फरमान सुनाया

पंचायत ने किशोरों पर आर्थिक दंड देने का फरमान सुनाया

Sun, 05 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
पंचायत ने किशोरों पर आर्थिक दंड देने का फरमान सुनाया
पंचायत ने किशोरों पर आर्थिक दंड देने का फरमान सुनाया
विज्ञापन

नहटौर। दुकान से चोरी करने के शक में बंधक बनाए गए किशोरों के मामले में एक पंचायत हुई। पंचों ने दोनों किशोरों के परिजनों पर आर्थिक दंड देने का फरमान सुनाया। चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदारों के नाम भी उजागर किए गए। पंचायत में समझौता होने पर पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के शक में पकड़े गए सभी दुकानदारों को छोड़ दिया है।

दो दिन पूर्व नहटौर-धामपुर मार्ग पर चामुंडा मंदिर मार्केट में अरुण कुमार की बिजली की दुकान पर काम करने वाले दो किशोरों को दुकान से चोरी करने के शक में पकड़ा था। दोनों किशोरों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया। इस मामले में दर्जनों ग्रामीण दुकान पर पहुंच गए थे। दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी होने लगी। ग्रामीणों के मुताबिक मामले को निपटाने के लिए पंचायत हुई। इसमें दोनों किशोरों को भी बुलाया गया। पंचायत ने चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदारों के नाम भी पूछे। घंटों तक चली पंचायत में दोनों किशोरों के परिजनों पर नुकसान की भरपाई करने के लिए आर्थिक दंड देने का फरमान सुनाया गया। पंचायत में फैसला होने के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बात से पीछे हट गई। पुलिस ने मेन बाजार स्थित मनोज अग्रवाल उसके पुत्र व चामुंडा मंदिर मार्केट के बिजली दुकानदार राशिद को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। कोतवाल अजय कुमार ने पंचायत होने की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed