फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   परिवार नियोजन एवं टीकाकरण में ढील न देने के दिए निर्देश

परिवार नियोजन एवं टीकाकरण में ढील न देने के दिए निर्देश

Fri, 13 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
परिवार नियोजन एवं टीकाकरण में ढील न देने के दिए निर्देश
अमरोहा। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर सीएचसी पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत परिवार नियोजन एवं टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने परिवार नियोजन एवं टीकाकरण कार्यक्रम में लापरवाही न बरतने के एएनएम को निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम की सफलता को बैठक में रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मुमताज अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीकाकरण की प्रगति व अन्य कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की गई। प्रभारी ने जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी मुहैया कराकर उन्हें परिवार नियोजन के साधनों को बांटने को कहा गया। उन्होंने कहा कि एएनएम फील्ड जाकर परिवार नियोजन व टीकाकरण कार्यक्रम की रिपोर्ट के साथ अपनी फीडबैक जरूर दर्ज कराएं। ताकि संबंधित समस्याओं का हल निकालने के प्रयास किए जा सकें। कहा कि एएनएम सजगता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दें। इसमें ढील बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत 24 जुलाई को सीएचसी पर नसबंदी कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को चिन्हित कर कार्यक्रम को सफल बनाने के उन्होंने निर्देश दिए। बैठक में प्रतिरक्षण अधिकार ी नागेंद्र कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक चरन सिंह, गजेंद्र सिंह, हीरा देवी एवं एएनएम शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed