फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पानी की निकासी को सड़कों पर उतरा पालिका तंत्र

पानी की निकासी को सड़कों पर उतरा पालिका तंत्र

Fri, 06 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पानी की निकासी को सड़कों पर उतरा पालिका तंत्र
अमरोहा। बारिश के बाद जलमग्र हुई सकड़ों पर पानी की निकासी को पालिका तंत्र सड़कों पर उतर गया है। गुरुवार को पालिका कर्मियों ने टैंकर से पानी को साफ किया है। सड़कों से पानी साफ होने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार की रातभर हुई झमाझम बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। मुख्य सड़क से लेकर गली मोहल्ला पानी ही पानी हो गए। जलभराव से शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। नालों का गंदा पानी घरों में पानी भर गया था। इसके बाद हरकत में आए एसडीएम व प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह ने पानी निकासी को पालिका कर्मचारियों को लगा दिया। कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-टैंकर की मद्द से मोहल्ला छेबड़ा, आजाद रोड़, आंबेडकर पार्क और मंडी चौब की सड़कों पर भरे पानी को साफ किया गया। एसडीएम सुखवीर सिंह ने बताया कि सड़कों पर बारिश का पानी भर गया था। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गुरूवार को पालिका कर्मचारियों की टीम लगाकर टैंकर से पानी साफ कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed