{"_id":"5b12ed6e4f1c1bae6e8b5f76","slug":"191527967086-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास पुल का निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का 19 वें दिन भी आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास पुल का निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का 19 वें दिन भी आंदोलन जारी
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। निर्माणाधीन फोरलेन हाइवे 74 पर गांव फतेहपुरलाल के सामने अंडरपास पुल का निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहा। उधर, गांव कौड़ीपुरा के ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर गांव के सामने प्रस्तावित अंडरपास पुल का जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
गांव फतेहपुरलाल की सरोज देवी, भगवानदेई, चरन सिंह, सतीश कुमार, संजय कुमार, हरि सिंह, यशवीर सिंह बलजीत सिंह, ओमवती, शकुंतला, महेंद्र का कहना है कि उनके गांव से कई अन्य गांवों के लोगों के आने-जाने का मुख्य मार्ग है। उनके गांव के सामने लोगों की जरूरत को देखते हुए फोरलेन पर अंडरपास पुल का निर्माण होना आवश्यक है। उनके इस आंदोलन को कई प्रधानों का भी समर्थन मिला हुआ है। 18 दिन बाद भी उनकी मांग को पूरा न किया जाना उनके साथ घोर अन्याय है। चेताया कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो उनका आंदोलन तेज होगा। 11 जून से वह आंदोलन को धरने में बदल देंगे।
उधर, गांव कौड़ीपुरा के ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उनके गांव के सामने प्रस्तावित अंडरपास पुल का जल्द निर्माण करने की मांग की। बताया उनके गांव से कई अन्य गांवों का लोगों का रास्ता होकर निकलता है। ज्ञापन देने वालों में विपिन कुमार प्रजापति, विजेंद्र कुमार सिंह, अंतराम, सत्यवीर सिंह, डा. कैलाश, सीताराम, सतेंद्र कुमार, भूपेश कुमार, जोगेंद्र , नौभहार सिंह रहे।