{"_id":"5b04677d4f1c1bdb408b731c","slug":"191527015293-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेराई गति बढ़ाकर शत-प्रतिशत गन्ना खरीद की किसानों ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेराई गति बढ़ाकर शत-प्रतिशत गन्ना खरीद की किसानों ने उठाई मांग
Updated Wed, 23 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र अंतिम चरण में है। किसान आनन-फानन में गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मिल के केन यार्ड में बड़ी संख्या में गन्ने से लदे वाहन घंटों खड़े रहे। किसानों ने गन्ना पेराई की गति बढ़ाते हुए मिल बंद होने से पहले शत-प्रतिशन गन्ना पेराई करने की मांग की।
किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद को पेराई सत्र 2017-18 में 45 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य मिला था। हालांकि चीनी मिल गन्ना पेराई लक्ष्य पाने के काफी नजदीक पहुंच चुकी है, मगर अभी भी खेतों में काफी गन्ना खड़ा है और किसान गन्ने की बिक्री को लेकर परेशान हैं। किसान इकबाल सिंह, सतेंद्र, रघुवीर, वीरेंद्र, फरीद, शाहनवाज, बुद्घू सिंह ने चीनी मिल प्रशासन से मिल का पेराई सत्र संपन्न करने से पहले सभी किसानों का शत-प्रतिशत गन्ना खरीद की मांग की। कहना था कि एक ओर किसानों को पर्चियां नहीं मिल रही हैं और दूसरी ओर मिल में गन्ना पेराई की गति धीमी होने से चीनी मिल गन्ना लेकर आने वाले किसानों को भीषण गर्मी में केन यार्ड में भटकना पड़ता है। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। किसानों ने कहा कि भीषण गर्मी में खेतों में खड़ा गन्ना सूख रहा है। गन्ने की जल्द खरीद कर पेराई से मिल को भी लाभ होगा और किसानों को भी मानसिक तनाव नहीं झेलना पड़ेगा।